सोशल संवाद / जमशेदपुर : रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने भाई-बहनों के स्नेह को समय पर पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है। टाटानगर रेल डाक सेवा (आरएमएस) में मात्र 10 की कीमत पर आकर्षक और वॉटरप्रूफ विशेष राखी लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इन लिफाफों को बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,
यह भी पढे : Airplane Window Secret: प्लेन की खिड़की में क्यों होता है छोटा सा छेद? जानिए इसके पीछे की साइंस
ताकि राखी सुरक्षित रूप से देश के किसी भी कोने तक पहुंच सके। इसके साथ ही टाटानगर आरएमएस में स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की 24 घंटे सुविधा भी शुरू की गई है। यह सेवा रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अंतिम समय में भी लोग आसानी से अपनी राखी भेज सकेंगे।
डाक निरीक्षक (रेल डाक सेवा) सुमित रंजन ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि बहनों का प्यार और भाइयों का स्नेह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से इन विशेष सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।









