Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बोलानी टाउनशिप में विभागीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 आयोजित हुई

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बोलानी टाउनशिप में विभागीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2024
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप के फुटबॉल मैदान में चार दिन से चल रहे सेल संचालित बोलानी अयस्क खादान के विभागीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल बीते गुरूवार को हुआ। फुटबॉल टूर्नामेंट बोलानी सेल खादान के खेल एवं सांस्कृतिक कमिटी के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। फाइनल मैच माईंस रेड टीम और माईंस ब्लू टीम के साथ हुआ। माईंस रेड टीम ने माईंस ब्लू टीम को पाँच गोल देकर विजेता टीम घोषित हुआ।

यह भी पढ़े : केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी युनिट के कैंप में मिलेट्स मेला आयोजित की गई

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस टुनामेट में मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी सेल खादान सीजीएम जयदेव चट्टोपाध्याय उपस्थित हुए।अतिथि के रूप में सेल अधिकारी सी जी हेम्ब्रम,उमेश प्रसाद,संजय कु.देव,बी एस कुनल,संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे। इस नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता टीम को नगद छह हजार रू. की राशि के साथ एक ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम के नगद पाँच हजार रू.राशि के साथ एक ट्रॉफी मुख्य अतिथि के हाथो दिलाई गई। इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रर्दशन करनेवाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि फुटबॉल टूर्नामेंट में बोलानी लौह अयस्क खादान के माइनिंग, इलेक्ट्रिक, लोडिंग प्लांट, ओ.पी प्लांट जर्नल मैकेनिकल विभाग के 7 टीमो ने हिस्सा लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator