राज्यसभा उपसभापति का चुनाव 17 को, हरिवंश को फिर मौका संभव

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए 17 अप्रैल को चुनाव होगा। सत्तारूढ़ एनडीए इस अहम पद पर हरिवंश को दोबारा चुनवाने की तैयारी में है। हरिवंश का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने के बाद यह पद खाली हो गया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था।

ये भी पढे : मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे

Sunrise Enclave

उन्होंने 10 अप्रैल को शपथ ली थी। राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विभिन्न दलों से हरिवंश के नाम पर सहमति बनाने के लिए चर्चा की है। हालांकि विपक्ष ने सरकार की ‘जल्दबाजी’ पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि जब लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद 2019 से खाली है, तब राज्यसभा में उपसभापति को लेकर इतनी तत्परता क्यों है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---