Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बिहार पुलिस को सख्त संदेश: “हथियार चलाना नहीं आता तो नौकरी छोड़ें”

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Deputy CM stern message to Bihar Police
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पटना के संपतचक में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिहार सरकार के डिप्टी CM और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो पुलिसकर्मी हथियार चलाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें सेवा में बने रहने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़ें: Padma Bhushan के बाद सियासी हलचल, पप्पू यादव बोले– शिबू सोरेन भारत रत्न से कम के हकदार नहीं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बदला हुआ भारत और बदला हुआ बिहार है, जहां कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे सेना को पूरी आजादी दी गई है, वैसे ही बिहार पुलिस को भी खुली छूट मिली है। अब किसी पुलिसकर्मी का हाथ बंधा नहीं रहेगा।

गृहमंत्री ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात दोहराते हुए कहा कि समाज में किसी भी तरह का “कचरा” नहीं रहना चाहिए। पुलिस से अब सिर्फ मौजूदगी नहीं, बल्कि प्रोफेशनल एक्शन की उम्मीद है। इस दौरान उन्होंने संपतचक के लिए बड़ी घोषणा भी की। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले साल से पहले क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने का काम पूरा कर लिया जाएगा और जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं, यहां जनता ही असली मालिक है। सम्राट चौधरी के इस बयान को पुलिस व्यवस्था में सख्ती और सरकार की आक्रामक नीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator