Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

उपश्रमायुक्त ने उमा अस्पताल का निरीक्षण कर न्यूनतम वेतन उल्लंघन पर नोटिस के निर्देश दिए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त अरविन्द कुमार ने शुक्रवार को एनएच-33 पर स्थित उमा हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपश्रमायुक्त अरविन्द कुमार ने कर्मचारियों से वेतन और बोनस को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि अस्पताल में कुल 27 कर्मचारी कार्यरत है। इन्हे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम भुगतान नहीं हो रहा है। वहीं बोनस भी कम दिया जा रहा है है।

यह भी पढ़ें: साकची रवीन्द्र भवन परिसर में 14 से 23 नवंबर तक 39वां पुस्तक मेला का होगा आयोजन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उपश्रमायुक्त अरविन्द कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम और बोनस भुगतान अधिनियम के तहत नोटिस किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा जाएगा। मिले जवाब की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि झारखंड सरकार के द्वारा अप्रैल 2025 से तय किए गए न्यूनतम मजदूरी के मुताबिक अकुशल मजदूर को प्रतिदिन 501 रुपए, अर्धकुशल मजदूर को 525 रुपए, कुशल व लिपिकीय कार्य 692 रुपए और अतिकुशल मजदूर को 798 रुपए का भुगतान करना है। इनसे कम भुगतान करने पर सबंधित संस्थान पर नियमपूर्वक कार्रवाई का प्रावद्यान है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator