भादी अमावस्या पर रानी सती दादी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया तर्पण व पूजा-अर्चना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Devotees performed *Tarpan* and offered prayers at the Rani Sati Dadi Temple

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: भादी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार, 11 सितंबर को चक्रधरपुर स्थित रानी सती दादी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और तर्पण में शामिल हुए।

यह भी पढ़े : टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने भारत के 10 स्थानों पर बढ़ाया फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, पूरे किए 70,000 से अधिक चार्जिंग सेशन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने रानी सती दादी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ दादी मां के दर्शन करते नजर आए।

भादी अमावस्या के धार्मिक महत्व को देखते हुए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने तर्पण कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दादी मां से परिवार की मंगलकामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version