---Advertisement---

धनबाद: भाजपा विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
धनबाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाड / धनबाद : धनबाद कोयलांचल के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भाजपा विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन’ पर बमबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। स्थानीय समय के अनुसार लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने दो सुतली बम फेंके, जिससे इलाके में जोरदार धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढे : सुधारवादी व विकासोन्मुखी बजट से अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती: प्रेम झा

सूत्रों के मुताबिक, एक बम आवास के मुख्य गेट के भीतर गिरे और दूसरा सीधा बाहर सड़क पर गिरा। घटना के समय आवास में विधायक रागिनी सिंह, उनके परिवार और सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गनीमत रही कि विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित सुरक्षा बल तुरन्त मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सिंह मेंशन और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कलेक्ट कर ली है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच जारी है।

यह हमला नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है, जहां पूर्व विधायक संजीव सिंह भी मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले हुए इस बमबाजी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों की जांच भी पुलिस कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version