---Advertisement---

वेल्लोर जाने के लिए धनबाद को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस, लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय रेलवे ने दक्षिण भारत और झारखंड के बीच बेहतर रेल संपर्क सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन संख्या 16619/16620 पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का शुभारंभ 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली से किया जाएगा। यह सेवा साप्ताहिक रूप से संचालित होगी और आधुनिक अमृत भारत रेक के साथ चलेगी।

ये भी पढे : भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमानों को मिलेगा नया अपग्रेड, अत्याधुनिक मिसाइल और सिस्टम से बढ़ेगी ताकत

ट्रेन पोदनूर से प्रस्थान कर कोयम्बटूर, तिरुपुर, ईरोड, सलेम, काटपडी, विजयवाड़ा, राजामुंद्री, रायगडा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा होते हुए धनबाद पहुंचेगी। इसी रूट से वापस भी लौटेगी। इस ट्रेन के चलने से उन यात्रियों को ज्यादा राहत मिलेगी, जो बेहतर इलाज कराने दक्षिण भारत जाते हैं।

रांची से प्रतिदिन औसतन 400 यात्री वेल्लोर जाते हैं। खासकर सीएमसी वेल्लोर। काफी राहत मिलेगी। ट्रेन पोदनूर से शनिवार सुबह रवाना होगी और धनबाद से सोमवार को वापस लौटेगी। मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा, जिससे झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा।

रांची रेलमंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि दक्षिण भारत के लिए ट्रेन की मांग पहले से की जा रही थी। यह ट्रेन मिलने से रांची और आसपास के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version