Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

धनबाद के सिजुआ में मकान धंसा, परिवार के 5 सदस्य जमींदोज; एक बच्चे की मौत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Dhanbad Sijua House Collapse
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / धनबाद: जिले के सिजुआ में मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर मोड़ के पास तड़के करीब 4:30 बजे जोरदार आवाज के साथ एक मकान अचानक जमीन में धंस गया। हादसे के वक्त घर में सो रहे गृहस्वामी समेत परिवार के पांच सदस्य मलबे और जमीन के अंदर दब गए।

यह भी पढ़े : Jharkhand High Court: महिला के घर में घुसना और छेड़छाड़ दुष्कर्म का प्रयास नहीं, 4 साल की सजा बदली

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घर में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।

घर धंसने से एक बच्चे की मौत

हादसे में परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सिजुआ 10 नंबर मोड़ निवासी गुडु बहादुर अपनी पत्नी चांद देवी और तीन बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे अचानक जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते पूरा मकान जमीन में समा गया।

जोरदार आवाज से मची अफरा-तफरी

मकान धंसने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण परिवार के अन्य सदस्यों को समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

पहले ही डेंजर जोन घोषित था इलाका

हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सिजुआ 10 नंबर मोड़ और जोगता मोड़ के आसपास के क्षेत्र को बीसीसीएल पहले ही डेंजर जोन के रूप में चिह्नित कर चुकी है। कंपनी की ओर से लोगों को क्षेत्र खाली करने की सूचना भी जारी किए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद यहां लोगों के रहने का मामला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों की मांग है कि डेंजर जोन में रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मदद उपलब्ध कराई जाए।

सिजुआ हादसे ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल

सिजुआ में हुए इस हादसे ने कोयलांचल के उन इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां जमीन के नीचे खनन गतिविधियों के कारण भू-धंसान का खतरा बना रहता है। अब प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से इस घटना के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator