February 8, 2025 6:50 pm

धोनी की भावुक विदाई! आंखों में दिखे आंसू, चेन्नई की हार के साथ खत्म हुआ…

सोशल संवाद/डेस्क : हार के साथ महेंद्र सिंह धोनी का IPL का करियर खत्म हो गया? स्टैंड में माही-माही का शोर, आखें नम और फैंस के मायूस चेहरे…यूं तो आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआय़। जहां रॉयल चैलेंजर्स ने सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लीय़ इस हार के बाद चेन्नई और एमएस धोनी के फैंस काफी भावुक हो गए, क्योंकि फैंस को माही की आंखों में आंसू नजर आए। अब हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल मैच था।

42 साल के धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें एक शानदार छक्का भी शामिल था, लेकिन, अंतिम ओवर में आउट होने के बाद धोनी भावुक हो गए और गुस्सा भी दिखाया। डगआउट में जाते समय उन्होंने अपना बल्ला भी फेंक दिया था। मैच के बाद धोनी को खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए मैदान से बाहर जाते देखा गया। आरसीबी से हार के बाद धोनी की एक दिल तोड़ने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब जीत की उम्मीदें धीरे-धीरे धुंधली पड़ रही थी। टीम को तीन गेंद पर 11 रन की जरूरत थी। धोनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी पर आउट हो चुके थे। डगआउट में वापस जाकर दोबारा मैदान पर नजर गड़ाने की कोशिश कर रहे थे। सिर पीछे झुकाए, जो छुट गया उसके बारे में सोच रहे थे।

आंखों में नमी थी। चेहरे पर खामोशी थी। एक अजीब सी शांति, जिसके भीतर जज्बातों का तूफान पल रहा था। शायद धोनी बखूबी जानते हैं कि वह 42 साल की उम्र में शानदार फॉर्म के बावजूद फाइनल के नजदीक पहुंचाने का मौका गंवा चुके हैं। अगर उनके करियर की बात करें तो आईपीएल में एमएस धोनी पहले मैच से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने पूरे आईपीएल में अब तक 264 मैच खेले हैं. इन 264 मैचों में उन्होंने 137.54 की स्ट्राइक रेट से 5,243 रन बनाए हैं. जिसमें 24 अर्धशतक भी शामिल हैं. एमएस धोनी का बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 363 चौके और 252 छक्के लगाए हैं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण