सहारा इंडिया परिवार समूह की बढ़ी मुश्किलें, झारखंड CID ने सहारा के ज़ोनल हेड को किया गिरफ्तार

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: सहारा इंडिया समूह की मुश्किलें कम नहीं हो रही। झारखंड सीआईडी को सहारा इंडिया परिवार मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है, झारखंड सीआईडी ने सहारा झारखंड के जोनल हेड संजीव कुमार को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद सीआईडी की ओर से अन्य अधिकारियों को लेकर भी सर्च और अन्य जांच अभियान चलाया जा रहा है।

आपको बता दे की कुछ दिन पहले ही झारखंड CID ने 13.25 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सहारा समूह के खिलाफ नया केस दर्ज किया था। यह केस रांची के धुर्वा निवासी संतोष कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। संतोष ने साल 2022 में डोरंडा थाना में पहली शिकायत की थी, जिसके आधार पर अब CID ने जांच शुरू की है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा एक डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है। FIR में सहारा इंडिया समूह के शीर्ष अधिकारियों, निदेशकों और कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया गया है। FIR सहारा समूह की 3 सहकारी समितियों पर दर्ज हुई है। इनमें सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पस सोसाइटी लिमिटेड शामिल हैं। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---