सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए स्थानीय जागरूक नागरिक शशांक शेखर स्वाइन द्वारा की गयी शिकायत रंग लायी. इस जनहित के मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) ने लिखित रूप से आश्वासन दिया है.
यह भी पढे : छह अक्तूबर से संतरागाछी से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि भारी बारिश और भारी वाहनों के दबाव के कारण टाटानगर रोड ओवरब्रिज की सड़क फिर से जर्जर हो चुकी है. विभाग ने सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम अतिशीघ्र शुरू करने की बात कही है. विभाग के इस त्वरित लिखित भरोसे के बाद अब स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि पूजा से पहले यह मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो जायेगा.











