सनी देओल की गदर 2 देखने पहुंची डिम्पल कपाड़िया, देखने के बाद हुईं स्पॉट

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग फिल्म देखकर सनी और पूरी टीम को बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में डिंपल कपाड़िया मुंबई के गेएटी गैलेक्सी थिएटर से बाहर निकलती दिखीं तो पपराजी से उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस गदर 2 देखने गई थीं। ऐसे तो कई बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्म देखी है पर डिंपल की मूवी आउटिंग इसलिए चर्चा में है क्योंकि सनी देओल का नाम कई सालों पहले सनी देओल से जुड़ चुका है दोनों के अफेयर की चर्चा उन दिनों काफी होती थी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने नरसिम्हा, गुनाह, आग का गोला जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के किस्से भी चर्चा में रह चुके हैं। 2017 में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

डिंपल के एक हाथ में सिगरेट थी और दूसरा हाथ से सनी का हाथ थाम रखा था। पहले भी गॉसिप गलियारों में चर्चे थे कि डिंपल और सनी चुपचाप शादी कर चुके हैं। डिंपल की बेटियां ट्विंकल और रिंकी उन्हें छोटे पापा कहने लगी हैं।

हालांकि कैमरा देख नायिका डिंपल कपाड़िया ने काफी इग्नोर किया। डिंपल कपाड़िया जब सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 देखने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर पहुंची तो उन्हें बाहर में स्पॉट किया गया। हालांकि, उन्होंने कैमरे को फुल इग्नोर किया और हॉल से निकल तेज कदमों के साथ सीधा अपनी कार में जाकर बैठ गईं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---