October 16, 2024 4:09 pm

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने के निर्णय का भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि यह झारखंड की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़े : 40 वर्ष पहले का इतिहास दोहराने को पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर की जनता तैयार: बबलू झा

दिनेश कुमार ने कहा कि, झारखंड की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। जमशेदपुर पूर्वी और राज्य के अन्य हिस्सों में भाजपा की स्थिति मजबूत है। जनता झामुमो, कांग्रेस और राजद के भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से तंग आ चुकी है और अब परिवर्तन का संकल्प ले चुकी है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। “इस बार झारखंड में भाजपा का केसरिया ध्वज लहराएगा और कमल निशान पूरे राज्य में चमकेगा। झारखंड की जनता ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी