कैंसर ट्रीटमेंट के बीच भावुक हुईं Dipika Kakar, अस्पताल में छलका दर्द; बोलीं- ‘अभी बहुत लड़ना है’

By Riya Kumari

Published :

Follow
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच भावुक हुईं दीपिका कक्कड़, अस्पताल में छलका दर्द; बोलीं- ‘अभी बहुत लड़ना है’

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar इन दिनों कैंसर के इलाज के दौर से गुजर रही हैं। इलाज के बीच एक बार फिर वह भावुक हो गईं और कैमरे के सामने अपने दर्द और डर को बयां किया। दीपिका के इस भावुक पल का वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढे : 4000 करोड़ नहीं है ‘Ramayana’ का सिर्फ बजट! Yash ने बताया पूरा गणित, बोले- ‘यह गलतफहमी है’

ट्रीटमेंट के दौरान छलका Dipika Kakar का दर्द

Dipika Kakar अपनी सेहत को लेकर लगातार फैंस को अपडेट देती रही हैं। इलाज के दौरान उनके शरीर में होने वाले बदलाव और मानसिक तनाव का भी उन्होंने खुलकर जिक्र किया है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि मेडिकल स्कैन और इलाज की प्रक्रिया के दौरान उन्हें काफी घबराहट होती है और कई बार रोने से उनका तनाव कम होता है।

कैंसर से जंग लड़ रही हैं एक्ट्रेस

Dipika Kakar को 2025 में लिवर कैंसर का पता चला था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इलाज के बाद भी डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। हाल के महीनों में उन्हें आगे के उपचार के तौर पर इम्यूनोथेरेपी से गुजरना पड़ा है।

Dipika Kakar ने अपने मुश्किल सफर के दौरान पति शोएब इब्राहिम और परिवार के समर्थन को भी बेहद अहम बताया है। शोएब भी लगातार व्लॉग के जरिए दीपिका की सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते हैं।

हर दिन खुद को मजबूत बना रही हैं Dipika Kakar

इलाज के बीच Dipika Kakar ने कई बार कहा है कि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी शरीर की स्थिति के हिसाब से चलानी पड़ती है। कुछ दिन वह खुद को बेहतर महसूस करती हैं, जबकि कुछ दिनों में उनकी ऊर्जा काफी कम हो जाती है।

Dipika Kakar की यह जर्नी उनके फैंस के लिए भावुक करने वाली है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके लिए दुआ और शुभकामनाएं भेज रहे हैं और उन्हें इस मुश्किल दौर में हिम्मत बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version