टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी, यात्रियों को बड़ी राहत

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी, यात्रियों को बड़ी राहत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से लंबित टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस बात की जानकारी सांसद बिद्युत बरण महतो ने दी।

यह भी पढे : बिष्टुपुर P&M मॉल पर 1.68 करोड़ लेबर सेस बकाया, 30 दिन में जमा करने का आदेश

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक विकास जैन ने उन्हें सूचित किया है कि इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। वहीं, अश्विनी वैष्णव ने भी इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए थे।

संतरागाछी से होकर चलेगी ट्रेन

नई ट्रेन सेवा संतरागाछी से होते हुए टाटानगर के रास्ते सीधे जयपुर तक जाएगी। यात्री संख्या (ऑक्यूपेंसी) को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत संतरागाछी से की जा रही है, जिसमें टाटानगर स्टेशन को विशेष महत्व दिया जाएगा।

जल्द जारी होगा टाइम टेबल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई ट्रेन का विस्तृत टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जाएगा और निकट भविष्य में इसका परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

कोल्हान क्षेत्र के लोगों, खासकर राजस्थान मूल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। सांसद महतो ने बताया कि वे वर्ष 2014 से इस दिशा में प्रयास कर रहे थे।

टाटानगर-जयपुर सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को सफर में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---