---Advertisement---

शहर के हर घर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
शहर के हर घर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की गई। इसमें शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के घरेलू कनेक्शन बढ़ाने और गैस आपूर्ति नेटवर्क के विस्तार पर चर्चा की गई।

यह भी पढे : जमशेदपुर लक्ष्मीनगर में भव्य शिव कथा और पार्थिव पूजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रतिनिधि, गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सचिव ने शहरी क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने, पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ईंधन

उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया कि पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के कार्य में आवश्यक अनुमति और प्रशासनिक सहयोग समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूरा हो सके।

बैठक में बताया गया कि घरों तक पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध होने से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को सुरक्षित व सुविधाजनक गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वर्चुअल बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से उपनगर आयुक्त भी शामिल हुए। बैठक के दौरान शहर में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार और अधिक से अधिक घरों तक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पीएनजी कनेक्शन के विस्तार में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार किया गया।

टाटा मोटर्स को गेल ने  आपूर्ति शुरू की

 गेल (इंडिया) लिमिटेड ने टाटा मोटर्स प्लांट को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू कर दी है। यह प्लांट प्रोपेन गैस की कमी से बंद होने के कगार पर पहुंच गया था। गेल टीम ने 24 घंटे युद्धस्तर पर काम किया और समझौते पर हस्ताक्षर के केवल 9 दिनों में ही गैस पाइपलाइन बिछाकर आपूर्ति शुरू कर दी। इस उपलब्धि के साथ टाटा मोटर्स क्षेत्र में दूसरा बड़ा टाटा प्लांट बन गया है, जो पीएनजी पर चल रहा है।

इससे पहले टाटा स्टील का कॉम्बी मिल अक्तूबर 2025 से गेल के प्राकृतिक गैस से संचालित है। कमीशनिंग के दौरान गेल के जीएम-जीए इंचार्ज गौरी शंकर मिश्रा ने सहयोगी प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि गेल टीम और टाटा ने मिलकर यह लक्ष्य हासिल किया। इस उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले हर सदस्य का वे धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर जीएम, टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि गोलाम मंडल, जीएम रजत सिंह आदि मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version