Advertisement 2

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सिंहभूम चैम्बर ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज बुधवार, 06 अगस्त 2025 को चैम्बर भवन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जनजातीय समाज के अमर सेनानी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दुखद निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े :टाटा स्टील कलिंगानगर की नई CGL-1 से पहला गैल्वनाइज्ड कॉइल बैच सफलतापूर्वक डिस्पैच

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और सम्मान की लड़ाई में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, तप और त्याग के बल पर ही झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका। वे जनता के सच्चे सिपाही थे, जिनकी कमी सदैव खलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके साथ चैम्बर की पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। विशेष रूप से, जब वे झारखंड के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कोयला मंत्री रहते हुए सिंहभूम चैम्बर के विभिन्न कार्यक्रमों, विशेषकर कैनवास ट्रेड फेयर में बतौर अतिथि शामिल हुए थे — उन पलों को सभी ने ससम्मान स्मरण किया। उनके साथ संवाद और मार्गदर्शन आज भी चैम्बर के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं गणमान्यजनों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी ने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पुनीत काउंटिया ने किया।

सभा में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं पुनीत काउंटिया, सचिव अंशुल रिंगसिया, प्रीतम जैन एवं विनीत कुमार सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से जुगल किशोर माहेश्वरी, दिलीप कुमार गोयल, निलेश वोरा एवं सरबजीत सिंह सोनी ने भी सभा में सम्मिलित होकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version