---Advertisement---

बोकारो में SSB जवान की जमीन पर विवाद, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बोकारो में SSB जवान की जमीन पर विवाद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बोकारो : बोकारो जिले के चास क्षेत्र में एक जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़े : डिजिटल फ्रॉड होने पर ₹25,000 तक का मुआवजा मिलेगा:RBI का नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार

जानकारी के अनुसार चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ निवासी बिकास कुमार, जो वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल के तहत Ministry of Home Affairs के अधीन कोलकाता स्थित इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल में आरक्षी (सामान्य) के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी जमीन पर हो रहे विवाद को लेकर प्रशासन को आवेदन दिया है।

बिकास कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी 17 साल की जमा पूंजी से 30 मई 2025 को चास के सोलागिडीह निवासी दयाल चन्द्र महतो के प्रतिनिधि (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी धारक) मुकेश कुमार से करीब 49.21 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। इस जमीन का लगभग 80 प्रतिशत भुगतान भी किया जा चुका है और जमीन पर उनका दखल-कब्जा भी बताया जा रहा है।

आरक्षी के अनुसार जब उन्होंने खरीदी हुई जमीन पर घर बनाने का काम शुरू किया, तभी एक अज्ञात व्यक्ति करीब 10 लोगों के साथ वहां पहुंच गया और खुद को जमीन का मालिक बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की जानकारी मिलने पर जमीन विक्रेता मुकेश कुमार ने स्थानीय थाना में गृह निर्माण से संबंधित सूचना दी थी। वहीं बिकास कुमार का कहना है कि जमीन खरीदते समय विक्रेता ने उन्हें शेष 11 लाख रुपये घर निर्माण के बाद देने की बात कही थी और इसके बदले उनसे एक ब्लैंक चेक लिया गया था। आरोप है कि बाद में विक्रेता ने बिना सूचना दिए उस चेक को भरकर बैंक में जमा कर दिया, हालांकि खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक क्लियर नहीं हो सका।

आरक्षी ने यह भी बताया कि जमीन खरीदने के लिए उन्होंने 19 लाख रुपये का ऋण लिया है। जमीन विवाद के कारण वे घर का निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।

इस संबंध में बिकास कुमार ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर मामले की जांच करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार की समस्या से मुक्त होकर देश सेवा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version