सोशल संवाद/डेस्क: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के Sonari स्थित सिद्धू-कान्हू बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्ती के 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके। यह कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के सौजन्य से संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की गीता थिएटर ने भागलपुर रंग महोत्सव 2025 में 5 पुरस्कार व 1 राष्ट्रीय सम्मान जीता
कार्यक्रम के दौरान विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर अतुल सिंह, नितेश सिंह, दिनेश सिंह, उत्तम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कंबल वितरण में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है। आयोजकों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही।










