Dr Abhishek Child Care

चालियामा शिव मंदिर में भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चालियामा शिव मंदिर में भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर कमेटी चालियमा की ओर से भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इसमें छोटे बच्चों से लेकर आसपास गावों से पूजा करने आए श्रद्धालु एवं आम व खास लोग शामिल हुए। खिचड़ी भोग ग्रहण करने के लिए रूंगटा कम्पनी के बड़े पदाधिकारीगण व मजदूर भी शामिल हुए। पूर्व प्रखंड उपप्रमुख विनय सिंहदेव ने कहा कि ज़ब ईचा डैम निर्माण शुरु हुआ था। तब यहाँ चालियाम क्लोनी में शिव मंदिर का निर्माण किया गया।

यह भी पढ़े : XITE गम्हरिया में व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए कार्यशाला

शुरुआत में केवल पूजा अर्चना होती थी। परंतु  1997 से शिव मंदिर कमेटी चालियामा की ओर से अर्चना के साथ खिचड़ी भोग वितरण आरम्भ किया गया। इसकी खिचड़ी भोग वितरण की शुरुआत  बालक भोजन के रूप में हुई थी। अब वृहत रूप में सभी लोगों को खिचड़ी, पायस, पूड़ी भोग दिया जाता है। कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत सिंहदेव ने बताया कि यहाँ भगवान भोले शंकर पर लोगों की असीम आस्था है। आसपास एवं दूर दराज गावों से भक्त बाबा भोले शंकर की पूजा अर्चना करने आते हैं। प्रत्येक वर्ष भक्तों के खिचड़ी भोग वितरण किया जाता है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रशांत सिंहदेव, पूर्व उप प्रमुख विनय सिंहदेव, सुनील कुमार , विश्वजीत कर, सुधांशु कर, अमित रब्बनी, दीपक ओझा, रामविलास कैवर्त सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version