सोशल संवाद/जमशेदपुर : रामनवमी और विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है. पारा मिलिट्री समेत 1900 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. रामनवमी पर पूरे जिले में 340 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. अलग अलग जगहों पर आठ ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी.
ये भी पढे : Supreme Court Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद खत्म होगा SC दर्जा, SC/ST एक्ट का लाभ भी नहीं मिलेगा
अलग-अलग जोन के लिए आठ बाइक पेट्रोलिंग दस्ता बनाया गया, जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी. सिटी एसपी नै बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों और सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से जैप और क्यूआरटी को ड्यूटी पर लगाया जायेगा. शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिस बलों को सादे लिबास में तैनात किया जायेगा. जिला पुलिस का टेक्निकल सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रहा है.
सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
सिटी एसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है. किसी भी प्रकार का भड़काऊ पोस्ट करने या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वालों पर तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने शहरवासियों से माहौल खराब करने वाले पोस्ट शेयर नहीं करने की अपील की है.
190 स्थानों पर हो रहा रामनवमी महोत्सव विसर्जन घाट को बेहतर बनाये प्रशासन केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर की प्रमुख अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर शहर में होने वाले रामनवमी उत्सव पर चर्चा की. केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में लगभग 190 स्थानों पर रामनवमी महोत्सव का आयोजन हो रहा है.
12 विसर्जन घाट पर 28 मार्च को रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन होगा. समिति के संरक्षक एवं बाल मंदिर अखाड़ा के प्रमुख सुमन अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा पाडी के पूजन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की. मौके पर महासचिव प्रवीण सेठी, विजय तिवारी, दिलजय बोस, विहिप अध्यक्ष अजय गुप्ता, बंटी सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे.









