---Advertisement---

पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे को जिला कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी  – आनन्द बिहारी दुबे

July 13, 2025 4:25 PM
---Advertisement---

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपुरीत श्रद्धांजली दिया।

यह भी पढ़े : कल से गीता थिएटर की मस्ती की पाठशाला का आगाज़, सरकारी स्कूलों में होगा आयोजन

श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद धनबाद, पूर्व विधायक विश्रामपुर सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार चन्द्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई प्रख्यात मजदूर नेता के अकष्मिक निधन हो जाने से कांग्रेस पार्टी के साथ साथ झारखण्ड राज्य को अपूर्णिय क्षति हुई है। स्वः ददई दुबे मजदूरों के मसीहा के रुप में जाने जाते रहे है। उनके निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी गहरा शोक-संवेदना व्यक्त करती है, कांग्रेस पार्टी ईश्वर से प्रार्थना करती है कि ईश्वर अपने धाम में उन्हें स्थान दें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव के के शुक्ल, प्रदेश आमंत्रित सदस्य एल बी सिंह, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, अंसार खान, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, नलिनी कुमारी, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, कुमार गौरव, विनोद यादव, सुनीता मिश्र, अजय पाण्डेय, रंजीत सिंह, चन्द्रवती पाल, गुड्डी देवी, किशन दुबे, हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment