समाचार

आजसू श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू अपनी टीम के साथ घायल मजदूर को ₹300000 का चेक मुआवजे के रूप में दिया एवं निर्धारित सैलरी का भुगतान करने का वादा किया

सोशल संवाद/डेस्क : बीते 19 जनवरी को गैलेरिया इंजीनियरिंग कंपनी के बाहर घायल मजदूर सालडीह बस्ती निवासी धर्मा यादव और उनके परिजनों द्वारा धरना दिया गया था, जिसमें अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा घायल मजदूर और उनके परिजनों का साथ देता हुआ देखा गया था। हालांकि मजदूरों को उस दिन तो मुआवजा नहीं मिला लेकिन आजसू श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू अपनी टीम के साथ लगातार इस मामले में डटे रहे और अंततः गुरुवार 25 जनवरी को कंपनी और ठेकेदार के द्वारा घायल मजदूर को ₹300000 का चेक मुआवजे के रूप में दिया गया एवं अगले 6 महीने तक निर्धारित सैलरी का भुगतान करने का भी वायदा किया गया है,

वहीं मौके पर मौजूद घायल के परिजन ने आजसू की टीम का धन्यवाद भी किया है। जहां श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने बताया की आजसू सुप्रीमो से मिले निर्देश के अनुसार हर मजदूर उनका परिवार है, वे कल भी मजदूरों के साथ थे, हैं  और आगे भी रहेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबु, प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे,  प्रखंड उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह सरदार, प्रखण्ड उपाध्यक्ष प्रेम सिंह,शंकर सिंह और मौजूद थे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago