सोशल संवाद / डेस्क : टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री Divyanka Tripathi और उनके पति Vivek Dahiya के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के करीब 10 साल बाद यह स्टार कपल जुड़वां बेटों के माता-पिता बन गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

यह भी पढे : Ranveer Singh Controversy: क्या बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे रणवीर सिंह? जानिए क्या है FWICE और पूरा विवाद

सोशल मीडिया पोस्ट से दी खुशखबरी
Divyanka और Vivek ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया है। पोस्ट सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya 10 साल बाद माता-पिता बने कपल
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय से फैंस इस कपल के पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे थे।
फैंस ने कहा- “डबल खुशी”
सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह कपल टीवी इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल है और उनके घर आई यह “डबल खुशी” बेहद खास है। कुछ फैंस ने बच्चों को “करण-अर्जुन” कहकर भी मजेदार कमेंट किए।
टीवी इंडस्ट्री में खुशी का माहौल
दिव्यांका और विवेक लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अब जुड़वां बेटों के जन्म के बाद उनके जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है।
फैंस कर रहे दुआएं
फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मां और दोनों बच्चों की अच्छी सेहत की दुआ कर रहे हैं। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री और फैंस के बीच खुशी का माहौल बना दिया है।











