---Advertisement---

दो जिलों के फोटोग्राफरों के बीच ऐतिहासिक दोस्ताना क्रिकेट मैच, वेस्ट सिंहभूम बनी विजेता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ चाईबासा : फोटोग्राफर एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार दो जिलों के फोटोग्राफरों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन (WSPA) और फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर (PAJ) के बीच खेला गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दोनों जिलों के फोटोग्राफरों के बीच भाईचारा, आपसी एकता और सौहार्द को मजबूत करना रहा।

यह भी पढ़े : टाटानगर की 4 जोड़ी ट्रेनें अब आदित्यपुर से चलेंगी, उठे सवाल

यह ऐतिहासिक मुकाबला 24 जनवरी 2026 को एसोसिएशन ग्राउंड, बारी बाजार, चाईबासा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिससे मैदान रोमांच से भर गया।

मैच में वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर एसोसिएशन ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री रमेश खीरवाल (चाईबासा) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

मैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीएजे की ओर से सचिदानंद तथा डब्ल्यूएसपीए की ओर से सिकंदर गोप को संयुक्त रूप से दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि फोटोग्राफरों के बीच आपसी सहयोग और मित्रता भी और मजबूत होती है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जाने की योजना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---