---Advertisement---

पूजा करते समय न करें ये गलतियां, भगवन हो जाते है रुष्ट

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : हिंदू धर्म में पूजा का अपना महत्व है। लोग सुख और शांति की प्राप्ति के लिए अपनी-अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन पूजा के समय यदि कुछ बातों ध्यान न रखा जाए तो भगवान रुष्ट हो सकते हैं। जिससे आपको पूजा का विपरित फल भी मिल सकता है। साथ ही आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सर्वप्रथम गणेश की पूजा करें

पूजा करते समय ध्यान रहे कि सबसे पहले गणेश भगवान का पूजन किया जाता है। उसके बाद ही अन्य देवताओं की पूजा होती है। गणेश जी को भूलकर भी तुलसी दल अर्पित न करें। ऐसा करने से दोष लगता है।

इससे महादेव हो सकते हैं रुष्ट

महादेव को कभी भी केतकी का फूल अर्पित न करें। इससे भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने केतकी को एक श्राप दिया था। जिस कारण वह उनसे रुष्ट रहते हैं।

स्नान कराते समय न करें अंगूठे का प्रयोग

पूजा से पहले भगवान की मूर्तियों को स्नान कराया जाता है। ध्यान रहे कि स्नान कराते समय केवल उंगलियों का प्रयोग हो। यदि अंगूठे का प्रयोग किया जाता है तो बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।

रविवार के दिन न करें ये काम

रविवार के दिन तुलसी की पूजा को वर्जित माना जाता है। शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद तुलसी को छूने की भी मनाही होती है। ऐसा करने पर भगवान विष्णु रुष्ट हो सकते हैं। और आपको पूजा का फल नहीं मिलता। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शालिग्राम जी पर कभी अक्षत नहीं चढ़ता। ऐसा करना पाप करने के बराबर माना जाता है।

 

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट