Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रेल लाइन के किनारे पतंगबाजी न करें, ट्रेन परिचालन हो सकता है प्रभावित : चक्रधरपुर मंडल रेलवे

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेल लाइन के किनारे पतंगबाजी न करें, ट्रेन परिचालन हो सकता है प्रभावित : चक्रधरपुर मंडल रेलवे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने आम लोगों से रेल लाइन के आसपास पतंगबाजी नहीं करने की अपील की है। रेलवे ने चेतावनी दी है कि पतंग की डोरी ट्रेक्शन तार में फंसने से न सिर्फ ट्रेन संचालन बाधित होता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढे : स्वर्णरेखा महोत्सव के अंतिम दिन रानीचुआं में नदी पूजन, संरक्षण और संस्कृति का संदेश दिया गया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मंगलवार को बादामपहाड़–टाटानगर रेलमार्ग पर यह स्थिति सामने आई, जब ट्रेक्शन तार पर कपड़े की डोरी फंस गई। इसके कारण झारखंडनगर और मकदुमपुर स्टेशन के बीच करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। इस दौरान कई ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि रेल लाइन के आसपास पतंग उड़ाना खतरनाक है और इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

रेलवे ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को रेल ट्रैक के पास पतंगबाजी से रोकें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ट्रेन सेवाएं सुरक्षित व सुचारू रूप से चलती रहें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator