खाते समय ना देखे टीवी, हो सकता सेहत को नुकसान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पुराने जमाने में लोग समय पर खाना खाते थे और खाते वक्त न तो बात करना पसंद करते थे और न ही कोई मनोरंजन की चीजें देखते थे, पर आज-कल लोग काफी बिजी हो चुके है की खाना खाने का भी समय नहीं होता है. अगर आप टीवी देखकर या मोबाइल चलाते हुए खाना खाते है तो हो जाए सावधान ऐसा करना बंद कर दें इससे हमारी शरीर को नुकसान हो सकता है.

खाते समय टीवी देखने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

खाने से संतुष्टि नहीं मिलती

खाते समय फोन चलाने या टीवी देखने से हमारे दिमाग का सारा फोकस टीवी पर होता है. हमारे सामने स्क्रीन पर क्या हो रहा और आगे क्या होने वाला है, इसी उधेड़-बुन में दिमाग खाने पर ध्यान नहीं लगा पाता है. इस कारण से खाने से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं. जब हमारा पेट भर जाता है, तब हमारा दिमाग एक प्रकार का हार्मोन रिलीज करता है, जिसकी मदद से हमे पता चलता है कि अब और खाने की जरूरत नहीं है. टीवी देखते समय ऐसा नहीं हो पाता है या ठीक से नहीं होता, जिस कारण हम खाने से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं.

ओवर ईटिंग कर सकते हैं

टीवी देखते समय हमारा ध्यान खाने पर न होकर, टीवी पर होता है. इस वजह से कितनी भूख लगी है, कितना खाना है, इन बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. इस कारण अक्सर टीवी देखते समय हम शरीर की जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं. यह ओवर ईटिंग की समस्या होती है. ओवर ईटिंग की वजह के सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें ब्लोटिंग, वजन बढ़ना आदि शामिल हैं.

जंक फूड ज्यादा खाते हैं

अक्सर टीवी देखते समय हम साथ में कुछ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं. ये स्नैक्स ज्यादातर, पैकेट बंद फूड्स होते हैं, जो प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें काफी कैलोरी भी पाई जाती हैं. अनहेल्दी फैट्स से बने होने की वजह से यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं. टीवी देखते समय इन जंक फूड्स को खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण से ये सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं.

मोटापे का खतरा बढ़ता है

टीवी देखते समय खाना खाने की वजह से मोटापे का खतरा अधिक रहता है. टीवी देखते हुए खाने से मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है, जिस कारण से कैलोरी बहुत धीरे-धीरे बर्न होते हैं. इस कारण से शरीर में फैट इकट्ठा होने लगता है, जो वजन बढ़ने की समस्या बढ़ा सकता है. यह परेशानी ज्यादा बढ़ने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है. इस कारण से अक्सर कमर के पास फैट इकट्ठा होने की समस्या बढ़ जाती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---