---Advertisement---

क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन, तो जानिए इससे होने वाले बड़े नुकसान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें फास्फोरस जिंक पोटैशियम विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधिक मात्रा में लहसुन खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसके सेवन से गैस, कब्ज, पेट दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हार्ट बर्न

कई बार लहसुन के अधिक सेवन से सीने में जलन की शिकायत होती है। खाली पेट लहसुन के सेवन से पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है जिससे सीने में जलन शुरु हो जाती है।

ब्लीडिंग

ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या भी होती है। दरअसल, लहसुन में खून पतला करने वाले गुण होते हैं। अगर कोई व्यक्ति खून पतला करने की दवाई ले रहा है, तो उसे लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर

कई बार लहसुन का अधिक सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है, जिसकी वजह से चक्कर आने लगते हैं। दरअसल लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---