Advertisement 2

क्या आपकी भी हथेली में है तिल? जानें आपके लिए शुभ है या अशुभ

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का बहुत बड़ा महत्व दिया गया है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली में अलग-अलग जगह पर मौजूद तिल भी अलग-अलग प्रभाव देते हैं। कुछ तिल शुभ होते हैं तो वहीं कुछ अशुभ। हथेली में मौजूद ये तिल देखकर किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में मूल्यांकन किया जा सकता है। आज हम जानेंगे तिल से संबंधित कुछ खास संकेतों के बारे में जिन्हें देखकर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शुक्र पर्वत पर तिल – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र पर्वत पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में शुक्र पर्वत पर तिल होता है उन्हें वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता है। साथ ही सरकारी मामलों एवं नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पर सकता है।

मध्यमा उंगली पर तिल – मध्यमा उंगली पर तिल ज्योतिष की दृष्टि में बहुत अच्छा माना गया है। ऐसा होने का मतलब आप बहुत भाग्यशाली हैं। मध्यमा उंगली पर तिल से व्यक्ति को जीवन में कभी भी खुशियां और धन की कमी नहीं होती है।

चंद्र पर्वत पर तिल – जिनकी हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल का निशान मौजूद होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है। ऐसे लोगों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ये लोग प्यार में भी असफल होते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version