सोशल संवाद/ डेस्क: सोनारी डोबो पुल इन दिनों सुसाइड प्वाइंट बना हुआ है जहां चार दिनों में यह दूसरी घटना है। जहां एक युवती ने सोनारी डोबो पुल से छलांग लगा दी। सोनारी डोबो पुल से फिर एक बार दिल दहला देने वाली हादसा सामने आया है। आज सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच में डोबो से एक युवती ने छलांग लगा कर अपनी जान देने की चेष्टा की है।

यह भी पढ़ें : :टाटा से 6 घंटे 50 मिनट में पटना पहुंचेगी पटना वंदेभारत एक्सप्रेस
सूत्रों से पता चला है कि युवती का किसी से फोन पर झगड़ा हुआ था कूद जाने की धमकी दे थी जिसके बाद वहां के लोगों से बात करने के बाद पता चला कि, लड़की बात करते करते ही खुद गई वहां पर मौजूद उसकी सहेली से बात करने के बाद उसने कहा कि उस युवती का नाम सुमित्रा है। वह भुइयाडीह की रहने वाली थी।
युवती की सहेली ने बताया कि वह दोनों एक साथ ही डोबो पुल घूमने आई थी। फोन पर किसी के साथ युवती का बहस हो रहा था जिसके बाद लड़की कूद जाने की धमकी दे रही थी, जिसके बाद युवती पुल से कूद गई युवती की सहेली से बात करने के बाद पता चला कि लड़की पहले से अपना हाथ काटी हुई थी उसके बैग से गाजा भी मिला है।
सूत्रों से पता चलता है। कूदने से पहले युवती किसी आकाश नाम के लड़के से बात कर कर रही थी। अभी तक युवती का पता नहीं चला है गोताखोरों की मदद से लड़की को पुल से निकलने की उसको खोजने का कार्य जारी है अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। वही तीन दिन पहले ही सोनारी सिद्धू कान्हू बस्ती निवासी ऑटो चालक मुकेश कुमार (36 वर्ष) ने सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे घरेलू विवाद के बाद डोबो पुल से उफनती स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय पुल से कई वाहन गुजर रहे थे। मुकेश ने अपना ऑटो सड़क किनारे खड़ा किया और अचानक पानी में कूद गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही थम गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।










