सोशल संवाद/डेस्क : बेतिया से खबर है जहां जीएमसीएच सहित पूरे बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में आज से इंटर्न, जूनियर डॉक्टर और पीजी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण जीएमसीएच बेतिया में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े : डी ए भी विद्यालय बोलानी इस वर्ष से अब गणेश पुजा नही होगी
चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें फिलहाल बीस हजार रुपये स्टाइफन मिलता है, जबकि महंगाई और काम के दबाव को देखते हुए इसे बढ़ाकर चालीस हजार रुपये करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सरकार द्वारा मांग पूरी नहीं किए जाने से नाराज होकर सभी चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर उतर गए हैं।
हड़ताल के चलते सुबह से ही जीएमसीएच में इलाज के लिए पहुंचे मरीज ओपीडी काउंटर पर भटकते नजर आए। कई गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। वहीं परिजन भी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
चिकित्सकों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।
हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराने लगी हैं और मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए लोगों की निगाहें अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।










