Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रिम्स में भर्ती भोंदू की पत्नी को वकीलों ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने पचास हजार रुपए नगद राशि सौंपी। भोंदू तकरीबन 50 वर्षों से सेवा देते हुए हमेशा अधिवक्ताओं की सेवा में तत्पर रहता है। तकरीबन दस दिन पहले भोंदू अपने मकान की छत से नीचे गिर गया था और घायल हो गया। सर में चोट लगने से वह कोमा में चला गया और उसका इलाज रिम्स रांची में हो रहा है।

ये भी पढे : ट्रेजरी घोटाला : डीएसपी और एसपी भी जांच के घेरे में, सीएम बोले-शुरुआत से करें जांच

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ता विष्णु कुमार सत्पथी, बीवी सुब्रमण्यम आदि ने पहल की और वकीलों से मिलकर आर्थिक मदद करने का आग्रह किया। आज विष्णु सतपति, बीवी सुब्रमण्यम, सुधीर कुमार पप्पू, राहुल राय, राहुल कुमार, निशांत कुमार, मनोज कुमार कुलविंदर सिंह आदि अधिवक्ता भोंदू के डिमना रोड आदर्श नगर स्थित आवास पहुंचे। पत्नी कल्याणी देवी, बेटी संध्या, अंजू, मंजू, रेखा और गीता तथा बेटे दुलाल नामता से मिले और घटना तथा चल रहे इलाज की जानकारी ली।

परिवार को ढांढस देने के साथ ही अधिवक्ताओं की टीम ने हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि इलाज में किसी तरह की कमी एवं कोताही नहीं की जानी चाहिए।

राशि देने के उपरांत विष्णु सतपति ने सभी वकीलों के प्रति आभार जताया है जिन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अन्य वकील भी मदद को आगे आ रहे हैं तथा परिवार को अलग से और समय अंतराल पर राशि प्रदान की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator