सोशल संवाद/डेस्क : हम सभी ट्रेन से यात्रा करते हैं। सफर के दौरान अक्सर ही हमारा सामना TTE और RPF से होता रहता है। कई बार हम अनजाने में या किसी मजबूरी में बिना टिकट या गलत टिकट लेकर यात्रा करते हैं और पकड़े जाने पर घबरा जाते हैं।
यह भी पढ़े : सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र में 3511 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 40 साल, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा
इसकी वजह यह होती है कि हमें अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हम TTE या आरपीएफ द्वारा बताई गई हर बात को सही मान लेते हैं और ऐसे में जैसा वे कहते हैं, हम वैसा ही करते हैं। जबकि हमारे भी कुछ कानूनी अधिकार होते हैं।
आज हम जानें अपने अधिकार कॉलम में ट्रेन में यात्रा करने के दौरान अपने अधिकार के बारे में बात करेंगे और साथ ही जानेंगे कि-
- बिना टिकट यात्रा करने पर TTE पकड़ ले तो क्या होगा?
- क्या बिना टिकट यात्रा करने पर जेल हो सकती है?
सवाल– अगर मैं बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहा हूं और TTE पकड़ ले तो क्या मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है?
जवाब– नहीं, TTE आपको सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकता है। हालांकि, बिना टिकट यात्रा करना भारतीय रेलवे के नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
सवाल– क्या बिना टिकट यात्रा करने पर TTE मनमाना जुर्माना वसूल सकते हैं?
जवाब– नहीं, TTE आपसे मनमाना जुर्माना नहीं वसूल सकते हैं। बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माने की राशि ट्रेन, ट्रैवल क्लास, दूरी और अन्य कारणों पर निर्भर करती है।
सवाल– अगर TTE ने मनमाना जुर्माना लगाया, तो क्या मैं शिकायत कर सकता हूं?
जवाब– हां, अगर आपको लगता है कि TTE ने जुर्माना अनुचित तरीके से लगाया है, तो आप 155210 पर मैसेज करके या 139 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। आप रेलवे के अधिकारियों से से शिकायत कर सकते हैं।
सवाल– जुर्माना देने से इंकार करने पर क्या हो सकता है?
जवाब– अगर आप जुर्माना देने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो रेलवे अधिनियम के अंतर्गत आपको अगले स्टेशन पर गाड़ी से उतारा जा सकता है। या मुकदमा भी चलाया जा सकता है। इसमें आपको एक माह की सजा या 500 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। वहीं अगर कोई यात्री TTE के साथ अभद्रता करता है, उत्पात मचाता है और रेलवे के नियमों का उल्लघंन करता है, तो TTE रेलवे पुलिस को सूचित कर सकता है।
इसके बाद रेलवे पुलिस (RPF) आपको गिरफ्तार कर कार्रवाई कर सकती है। जिसके बाद कोर्ट आपको रेलवे अधिनियम 139 के तहत 6 माह की सजा सुना सकती है।
सवाल– अगर मुझे बिना टिकट पकड़ा जाता है, तो क्या मुझे रेलवे पुलिस के हवाले कर सकती है?
जवाब– नहीं, TTE आपसे सिर्फ जुर्माने की राशि भरने के लिए कहेगा। यदि आपने जुर्माना नहीं भरा या अगर आप TTE के साथ सहयोग नहीं करते हैं, तो TTE आपको रेलवे पुलिस के हवाले कर सकता है।
सवाल– क्या बिना टिकट यात्रा करने पर मुझे जेल हो सकती है?
जवाब– बिना टिकट यात्रा करना एक सिविल अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें आमतौर पर जुर्माना वसूला जाता है। अगर आप जुर्माना भर देते हैं, तो आपको जेल नहीं होगी।
सवाल– अगर मैं यात्रा के दौरान बिना टिकट पकड़ लिया जाता हूं, तो क्या मुझे ट्रेन से उतारा जा सकता है?
जवाब– आमतौर पर ऐसा नहीं किया जाता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में ऐसा हो सकता है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।