Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

डॉ. अजय ने भुईंयाडीह के लोगों से की मुलाकात, रणनीति पर विस्तार से की चर्चा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डॉ. अजय ने भुईंयाडीह के लोगों से की मुलाकात
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भुईंयाडीह के कल्याण नगर,राधिका नगर और छायानगर सहित स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे बसे 150 परिवार के लोगों से मंगलवार को पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने मुलाकात की. मौके पर उन्होंने कहा कि यह अब केवल आपकी लड़ाई नहीं रह गई हम इसको अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे. आप निश्चिंत रहिए की इंडिया गठबंधन की सरकार के रहते एक भी घर टुटने नहीं दिया जाएगा. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गंभीर है. उन्होंने इस संबंध में वरीय आधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

यह भी पढ़े : लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती:डेढ़ महीने में तीसरी बार तबीयत बिगड़ी; न्यूरोलॉजिस्ट की निगरानी में इलाज हो रहा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

डॉ. अजय ने लोगों को बताया 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) में भुईंयाडीह के लोगों का पक्ष रखेंगे. इसका पूरा खर्च वो स्वंय वहन करेंगे. उन्होंने बताया कि एनजीटी द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ रांची उच्च न्यायलय में याचिका दायर किया जा चुका है. अटर्नी जनरल राजीव रंजन ने आश्वस्त किया की लोगों के घरों के बचाने को लेकर सरकार एनजीटी में अपना पक्ष रखेगी. डॉ. अजय ने कहा कि आप लोगों को बिल्कुल भी डरने की जरुरत नहीं है. हर मोर्चे पर हम आपके साथ है.

उल्लेखनीय है कि इस मामले में डॉ. अजय ने सबसे पहले पहल करते हुए 13 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आग्रह किया था. वहीं रांची हाई कोर्ट में एनजीटी के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर किया गया. डॉ. अजय ने अटर्नी जनरल राजीव रंजन से मुलाकात कर इस मामले में एनजीटी में सरकार का पक्ष रखने को लेकर चर्चा की. अटर्नी जनरल ने उन्हें आश्वस्त किया की लोगों के घरों के बचाने को लेकर सरकार एनजीटी में अपना पक्ष रखेगी. वहीं अजय कुमार के आग्रह पर ही सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता ने संदीप बनर्जी इस केस की पैरवी करने का आश्वासन दिया है. अजय कुमार इस मामले को गंभीरता से लेकर लगातार कार्य कर है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator