राजनीति

डा. अजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के नाम लिखा खुला पत्र

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एव नेताओं के नाम पत्र लिख कर उनसे एकजुट रहने का आह्वाहन किया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भाजपा की बांटो और राज करो नीति के खिलाफ एकजुट रहने का समय है. अंग्रेजों की तरह बीजेपी भी बांटो और राज करो की नीति में विश्वास करती है. जिसका हमें सामना करना है और भाजपा की डिवाईड एवं रुल की नीति के संबंध में लोगों को जागरुक करना हम सब की जिम्मेवारी है.

यह भी पढ़े : दोमुहानी संगम घाट के विकास का पहला चरण पूर्ण कर बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर की जनता को सौंपा एक यादगार उपहार

डा.अजय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैला कर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है. उनका एक ही मकसद है फूट डालो और राज करो जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. भारत विविधताओं का देश है. यहां हर जाति औऱ धर्म के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं. भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है और यही इसकी पहचान एवं खुबसुरती भी है. जो भाजपा के लोगों को पसंद नहीं. कांग्रेस सभी धर्मों एवं जातियों का सम्मान करती है. हमारी कोशिश समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना है. झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार इसी नीति पर कार्य कर रही है. हमारी मईंया योजना आधी आबादी के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है.

हम केंद्र सरकार के सहयोग के बिना लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं. जो बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पच नहीं रहा है. आज भाजपा झारखंड में नफरत का जहर फैलाने का प्रयास कर रही है. इससे सावधान रहने की जरुरत है और लोगों को भी सावधान करना है. हमें 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देना है. इसके लिए हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है. अपनी ऊर्जा को सकरात्मक कार्यों में लगाना है औऱ झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना है ताकि झारखंड को हम विकसित राज्य बना सकें.

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

7 hours ago
  • राजनीति

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट ; यह हो सकती है संभावित लिस्ट

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी…

7 hours ago
  • समाचार

अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'अर्पण' द्वारा प्रत्येक वर्षों की…

12 hours ago
  • समाचार

विधायक निधि और जिला परिषद निधि से निर्मित 10 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

सोशल संवाद / गोविंदपुर : गोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी की निधि से निर्मित हनुमान…

12 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर मेें रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्षों और टाटा…

12 hours ago
  • राजनीति

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में…

13 hours ago