सरायकेला 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मारी, भाई पर आरोप

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मारी, भाई पर आरोप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके सगे भाई और गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु ने कथित तौर पर गोली मार दी। गोली डॉ. आनंद की पीठ में लगी है।

यह भी पढे : भारतीय नौसेना को मिलेंगे 8 नई पीढ़ी के युद्धपोत, ₹53,866 करोड़ की रक्षा डील से बढ़ेगी समुद्री ताकत

Sunrise Enclave

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल डॉ. ओपी आनंद को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती सूचना के मुताबिक, उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पत्नी ने पुलिस को दी घटना की सूचना

बताया जा रहा है कि डॉ. ओपी आनंद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सत्य प्रकाश सुधांशु ने उनके पति को गोली मारी है। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी।

पारिवारिक विवाद की आशंका, पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, गोलीबारी की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद से सत्य प्रकाश सुधांशु का मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है।

आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि डॉ. ओपी आनंद की पीठ में गोली लगी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही गोलीबारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट