---Advertisement---

बड़बिल निवासी समाजसेवी डॉ. संजुक्ता आर्चाया चटर्जी डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल निवासी समाजसेवी डॉ. संजुक्ता आर्चाया चटर्जी डॉक्टरेट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट – संजय सिन्हा ) : बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र की निवासी समाजसेवी डॉ. संजुक्ता आर्चाया चटर्जी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में बीते 10 दिसंबर, विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विक्टोरिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े : KSMS Students Win IAC-2025 at NIT Jamshedpur with Innovative STEM Project

इस कार्यक्रम में समाज, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विक्टोरिया विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

मानद उपाधि प्राप्त करने वालों में डॉ. संजुक्ता आर्चाया चटर्जी के साथ देवराज विक्रांत, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. नितिन श्रीवास्तव और डॉ. गजेंद्र सेनापति शामिल थे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने कहा कि इन सभी हस्तियों ने मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक संरक्षण, कला विकास और समाज उत्थान के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कार्य किए हैं। उनके प्रयासों ने स्थानीय और वैश्विक स्तर पर समाज को नई दिशा प्रदान की है।

सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र और शैक्षणिक गाउन प्रदान किए गए। डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त कर वापस बड़बिल आने पर डॉ. संजुक्ता आर्चाया चटर्जी को लोगों ने बधाई दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---