---Advertisement---

ओडिसी नृत्यांगना डॉ. उषा एवं अंसिका को विश्वा ओडिसी इंटरनेशनल महोत्सव 2025 में मिली सराहना

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Odissi dancers Dr. Usha and Ansika Vishwa Odissi International Festival 2025

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भुवनेश्वर में आयोजित विश्वा ओडिसी इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल 2025 में जमशेदपुर की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना डॉ. उषा एवं उनकी पुत्री अंसिका को उनके उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन के लिए दर्शकों और निर्णायकों से भरपूर सराहना मिली।

यह भी पढ़े : मेरे लोग अभी बच्चे हैं; जमशेदपुर में राष्ट्रपति ने आदिवासियों के विकास के लिए दिए मंत्र

डॉ. उषा एवं अंसिका ने मंच पर एकल बटु ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अंसिका ने ‘जमुना किनारे’ गीत पर ओडिसी नृत्य कर अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में रूस, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), ताइवान सहित कई देशों की नृत्यांगनाओं ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

अंसिका असिका सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा हैं। वह इससे पहले रांची, शांतिनिकेतन, सरायकेला छऊ महोत्सव सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपने नृत्य का प्रदर्शन कर चुकी हैं और सम्मानित हो चुकी हैं।

डॉ. उषा को भी पूर्व में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है, जिनमें बेंगलुरु में इंटरनेशनल नृत्य महोत्सव सम्मान, पुरी में माहुरी-20 सम्मान, गिरिधारी सम्मान, पद्मिनी नृत्य रत्न सम्मान, इसके अलावा कोलकाता, शांतिनिकेतन और रांची में मिले सम्मान शामिल हैं। उनके गुरु श्री ओमिनिश दास ने डॉ. उषा एवं अंसिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version