Dr Abhishek Child Care

24 मई को झारखंड आएंगी द्रौपदी मुर्मू…हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्घाटन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को 2 दिनी दौरे पर झारखंड आएंगी। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 26 मई को नई दिल्ली लौट जाएंगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 24 मई को पहले देवघर पहुंचेंगी। यहां पूजा के बाद रांची आएंगी। रांची में 24 मई को वह हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी।

इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) को मिले कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 25 मई को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 25 मई को खूंटी जाएंगी। यहां झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ी दीदियों को संबोधित करेंगी। वह पिछले साल उलिहातू आई थीं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version