---Advertisement---

चाईबासा में पेयजल विभाग का विशेष अभियान: भीषण गर्मी में 18 चापाकल हुए दुरुस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
चाईबासा में पेयजल विभाग का विशेष अभियान: भीषण गर्मी में 18 चापाकल हुए दुरुस्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर कुल 18 चापाकलों को फिर से चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढे : बिष्टुपुर P&M मॉल पर 1.68 करोड़ लेबर सेस बकाया, 30 दिन में जमा करने का आदेश

किन-किन क्षेत्रों में हुई मरम्मत?

  • सदर चाईबासा (टोंटो पंचायत): बड़बिल और घाघरी गांव में 3 चापाकल
  • नोवामुंडी प्रखंड: डुमरजोवा गांव के दो टोला में 2 चापाकल
  • जगन्नाथपुर प्रखंड: बड़ानंदा गांव में 3 चापाकल
  • खुंटपानी प्रखंड: अरगुंडी गांव में 3 चापाकल
  • टोंटो प्रखंड: सन झींकपानी गांव में 4 चापाकल
  • तांतनगर प्रखंड: रुईबाना गांव में 1 चापाकल
  • झींकपानी प्रखंड: विस्वेमपुर गांव में 2 चापाकल

ग्रामीणों को मिली राहत

इस पहल से खासकर दूर-दराज के गांवों में पेयजल संकट काफी हद तक कम हुआ है। विभाग ने बताया कि आगे भी खराब चापाकलों की मरम्मत का अभियान जारी रहेगा।

गर्मी के मौसम में इस तरह की पहल से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है और जल संकट से निपटने में मदद मिलती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version