---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Drishyam 3 Update: अजय देवगन ने पूरी की ‘Drishyam 3’ की शूटिंग, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By Riya Kumari

Published :

Follow
Drishyam 3 Update: अजय देवगन ने पूरी की ‘Drishyam 3’ की शूटिंग, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Drishyam 3’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है। फिल्म को इस साल 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढे : प्रेग्नेंसी में Karishma Tanna का ग्लैमरस अंदाज वायरल, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

विजय सालगांवकर की कहानी का होगा अंतिम अध्याय

‘दृश्यम’ और ‘Drishyam 3’ की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स तीसरे पार्ट के साथ कहानी को नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी में हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यह फ्रेंचाइजी का अंतिम और सबसे रोमांचक अध्याय हो सकता है।

Drishyam 3 2 अक्टूबर की तारीख क्यों है खास?

‘Drishyam ’ फ्रेंचाइजी में 2 अक्टूबर की तारीख का खास महत्व रहा है। पहली फिल्म से ही यह तारीख कहानी का अहम हिस्सा रही है और इसी वजह से मेकर्स ने ‘Drishyam 3’ की रिलीज के लिए भी 2 अक्टूबर का दिन चुना है।

स्टारकास्ट में फिर दिखेगा दमदार मुकाबला

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन समेत कई पुराने कलाकारों की वापसी देखने को मिलेगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े गए हैं, जिससे कहानी और अधिक दिलचस्प बनने की उम्मीद है।

फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

‘Drishyam 3’ की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि विजय सालगांवकर इस बार अपने परिवार को बचाने के लिए कौन-सा नया दांव खेलेंगे और क्या वर्षों पुराना रहस्य आखिरकार सामने आएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---