Don't Click This Category

राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के बाराबंकी घाटी निकट एक ट्रक के अंदर चालक मृतक अवस्था मे मिला; लू लगने से मौत की आशंका

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा ): बड़बिल तहसील के य रूगुडीह थाना क्षे के बाराबंकी घाटी निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्ग पर एक खड़ै ट्रक के अंदर मृतक अवस्था मे चालक मिला ।सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शरीर को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। लू लगने से चालक की मौत की आशंका जताई गई।पुलिस जाँच मे जुट गई।घटना के संबंध मै प्राप्त सूचना अनुसार एक मालवाहक ट्रक OD09V-4489 जो भद्राशाही से राउरकेला की ओर जा रहा था।बाराबंकी घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्ग पर खड़ा था।

उक्त ट्रक का इंडिकेटर जल रहा था। इस मार्ग पर चलनै वाले अन्य ट्रक चालक ने बीच मार्ग पर खड़ै ट्रक देखकर दरबाजे खोलकर देखा तो नाजारा अलग था।स्टेरिंग के पास ही चालक मृत अवस्था मे था।उसके बाद गाड़ी मालिक एवं पुलिस को सूचना दी गई।लोगो के अनुसार बीते गुरूवार को प्रचंड गर्मी थी।हो सकता है,कि मृतक चालक लू के चपेट मे आ गया होगा। और चालक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 520पर चलने वाले राहगीरों एवं अन्य मालवाहक ट्रक चालक के अंदर एक सवाल उठना आरंभ हो गया कि 20घंटे से अधिक समय सै मुख्य मार्गो पर खड़ै ट्रक जिसका इंडिकेटर जल रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैट्रोलिंग टीम की नजर कैसे नही पड़ी। उक्त घटना पैट्रोलिंग टीम के कार्यसैली की पोल खोल रही है । फिलहाल जाँच चल रही है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

6 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

6 hours ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

6 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की

सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…

6 hours ago
  • समाचार

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त करने के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…

7 hours ago