Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

डीआरएम का टाटानगर दौरा, सांसद के साथ रीडेवलेपमेंट के दौरान यात्रियो को होेने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
डीआरएम का टाटानगर दौरा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेल डिवीजन के डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के दौरे पर पहुंचे। डीआरएम तरुण हुरिया सुबह 8.30 बजे ही टाटानगर स्टेशन पहुंच गए थे। स्टेशन में चल रहे विकास कार्य को देखा। इसके बाद वे थर्ड लाइन में सलगाझुड़ी से टाटानगर यार्ड तक के थर्ड लाइन के निर्माण कार्य को देखा। रेलवे विकास निगम लिमिटेड़ के इंजीनियरों और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ टाटा यार्ड रीमाॅडलिंग के होने वाले कार्य की समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम ने पूछा कि टाटा यार्ड के काम के लिए कितने दिन और कब कब ब्लाक लेना होगा। इसका कितना प्रभाव ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही टाटा यार्ड में होकर जाने वाले थर्ड लाइन के स्थल को देखा।

यह भी पढ़े : कर्ण सिंह प्रकरण में डीसी से जिला परिषद् सदस्य, निष्पक्ष न्यायिक जाँच एवं थाना प्रभारी की बर्ख़ास्तगी की माँग

सांसद विद्युतवरण महतो से की मंत्रणा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दोपहर बाद डीआरएम तरुण हुरिया, सांसद विद्युतवरण महतो और सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने मीटिंग की। इस दौरान डीआरएम तरुण हुरिया ने स्टेशन पर होने वाले री डेवलेपमेंट कार्य, लोको काॅलोनी में बनने वाले वाशिंग लाइन, अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण के दौरान यात्रियों को होने वाले समस्याओं, इसकी अवधि पर विस्तार से चर्चा की। वहीं रीडेवलेपमेंट के दौरान रेलवे की जमीन को खाली कराने में डीआरएम ने सांसद से सहयोग की मांग की। उन्हे बताया गया कि रेलवे को विकास कार्य के लिए जमीन की जरूरत होगी, जून अंत से रेलवे तेजी से अपनी जमीने मुक्त कराएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator