Dr Abhishek Child Care

बूंदाबांदी व तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, बारिश की संभावना

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : सोमवार शाम से मौसम में आए बदलाव से झारखंड के निवासियों को राहत मिली है। अलग-अलग जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश भी हुई है।इससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों को बड़ी राहत मिली है । वहीं मंगलवार को भी झारखंड के कई जिलों के लिए तात्काेलिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले कुछ घंटें में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने के साथ आंधी चलने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्था नों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्पीतड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
इन जिलों में असर :
मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव देवघर, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, चतरा, धनबाद, गुमला, रामगढ़, सिमडेगा, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, रांची, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator