झारखंड में शीतलहरी के प्रकोप से कक्षा KG से आठवीं तक बंद का आदेश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड में शीतलहरी के प्रकोप से कक्षा KG से आठवीं तक बंद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : शीतलहरी व ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ग केजी से लेकर कक्षा आठवीं तक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. छह जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर छुट्टी है. राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) व सभी निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक की कक्षायें बंद रहेंगी.

यह भी पढ़े : ठंड से बचाव हेतु जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा एवं बारीडीह मंडल क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उक्त आशय का आदेश स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से जारी किया गया है. संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ग नवम से लेकर 12वीं तक की कक्षायें पूर्ववत संचालित रहेंगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---