मुख्यमत्री की संवेदनशीलता, कैमरून से सभी 47 श्रमिकों की हुई सुरक्षित वापसी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कैमरून से सभी 47 श्रमिकों की हुई सुरक्षित वापसी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ झारखण्ड : मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है। इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। शेष 08 श्रमिक 3 जनवरी 2025 की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि कैमरूम में फँसे 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की वापसी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी, इसके बाद गुरुवार को 27 श्रमिकों को सुरक्षित लाया गया था। शेष श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं लेकिन ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखण्ड पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े : झारखण्ड की 56 लाख महिलाओं की इस माह होगी बल्ले-बल्ले, अकाउंट में आएंगे मंईयां सम्मान के 5000 रुपए

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

यहां फँसे से झारखण्डी श्रमिक

झारखण्ड के हजारीबाग, बोकारो तथा गिरिडीह के 47 श्रमिक सेंट्रल वेस्ट अफ्रीका के कैमरून में M/s Transrail Lighting Limited के माध्यम से अगस्त 2024 से कार्यरत थे, जिन्हें वेतन भुगतान और कंपनी द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई थी।

मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई त्वरित कार्रवाई

 इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क कर मामले का सत्यापन किया । प्राप्त शिकायत के आधार पर सचिव एवं श्रमायुक्त के निर्देशानुसार संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षकों ने नियोजकों/नियोक्ताओं और बिचौलियों (मिडिलमैन) के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है। कंट्रोल रूम की टीम लगातार ई-मेल और फोन के माध्यम से अधिकारियों, कंपनी एवं श्रमिकों से संपर्क करते हुए श्रमिकों का कुल 39,77,743 बकाया रुपये का भुगतान कराया।

श्रमिकों को योजना से जोड़ने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की वापिस के बाद विभागीय सचिव को इन श्रमिकों का पारिवारिक विवरण संग्रह कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबद्ध करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के उपरांत सभी संबंधित श्रम अधीक्षक श्रमिकों का विवरण प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---