Responsive Full Width Slider

दुमका: पति पर साथ नहीं रखने और पत्नी के नाम पर 80 हजार रुपये लोन लेने का आरोप, महिला थाना पहुंची पत्नी

By Riya Kumari

Published :

Follow
दुमका: पति पर साथ नहीं रखने और पत्नी के नाम पर 80 हजार रुपये लोन लेने का आरोप, महिला थाना पहुंची पत्नी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जामा थाना क्षेत्र के तीनघरा गांव की गंगा कुमारी ने मंगलवार को महिला थाना में आवेदन देकर अपने पति अजय राणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति पर उसे साथ नहीं रखने, उसके नाम पर बैंक से ऋण लेने, आभूषण बंधक रखने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढे : MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- ‘जनता को गुमराह कर रही सरकार’

गंगा कुमारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

2025 में देवघर मंदिर में हुई थी शादी

गंगा कुमारी के अनुसार, वह वर्ष 2021 से अजय राणा के साथ संबंध में थी। इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को दोनों ने देवघर मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी के बाद अजय ने कुछ समय तक उसे कतरास, धनबाद स्थित किराये के मकान में अपने साथ रखा। बाद में दोनों तीनघरा स्थित उसके मायके में रहने लगे। पति का कतरास और तीनघरा के बीच आना-जाना जारी था।

पत्नी के नाम पर 80 हजार रुपये लोन लेने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पति ने उसके नाम पर बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक से 40-40 हजार रुपये, यानी कुल 80 हजार रुपये का ऋण लिया। गंगा कुमारी का कहना है कि इस राशि में से उसे करीब 10 हजार रुपये ही मिले, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल उसके पति ने किया।

महिला के मुताबिक, शुरुआत में पति ने कुछ समय तक लोन की किस्तें चुकाईं, लेकिन बाद में किस्त देना बंद कर दिया। इसके बाद ऋण चुकाने की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई।

आभूषण बंधक रखने का भी आरोप

गंगा कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी करीब 10 भर चांदी की पायल और सोने का लॉकेट कतरास में बंधक रख दिया। महिला के अनुसार, 16 अगस्त को अजय राणा उसे छोड़कर अपने घर चला गया और अब उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है।

महिला थाना में दिए आवेदन के आधार पर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट