Durga Puja 2026: रांची में दुर्गा पूजा को लेकर CM हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Durga Puja 2026: रांची में दुर्गा पूजा को लेकर CM हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रशासन को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक, बिजली, पानी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढे : नर्सरी व एलकेजी में ऑनलाइन आवेदन शुरू, कई तरह के दस्तावेज से मांगे जाने से अभिभावकों की बढ़ी चिंता

176 पूजा पंडालों में उमड़ेगी भीड़

Sunrise Enclave

रांची शहर में इस बार करीब 176 दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पूजा पंडालों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून-व्यवस्था के साथ ट्रैफिक पर फोकस

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक को सुचारु रखने, बिजली-पानी की निर्बाध व्यवस्था और स्वच्छता पर भी जोर दिया गया है।

इससे पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा भी सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील पूजा पंडालों की पहचान, ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सहित कई निर्देश दे चुकी हैं।

पर्यावरण अनुकूल विसर्जन की अपील

हेमंत सोरेन ने पूजा समितियों से पर्यावरण अनुकूल तरीके से प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन से तालाबों और अन्य जलस्रोतों पर पर्यावरणीय असर पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

पंडालों में चलेगा नशामुक्ति जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों से पंडालों में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा। इसके लिए पंडालों में बैनर, होर्डिंग और उद्घोषणा के माध्यम से लोगों, खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने की अपील की गई है।

प्रशासन ने बताया तैयारी का हाल

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। पूजा समितियों ने भी प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें पूजा पंडालों में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए परिवार के साथ विभिन्न पंडालों में जाने की बात कही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---